उत्तर प्रदेश : कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी के सांसद इमरान मसूद को दी नसीहत

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लखनऊ में पार्टी सांसद इमरान मसूद को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें सिर्फ बयानबाजी के बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए और अहंकार छोड़ना चाहिए। संविधान रक्षा सम्मेलन में खरगे ने कहा कि पार्टी और INDIA गठबंधन की मजबूती के लिए नेताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देने के लिए आपसी मतभेद भुलाने की अपील की। दरअसल, मसूद ने सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी पर तीखी टिप्पणी की थी और कांग्रेस को बराबरी का सम्मान नहीं मिलने पर सवाल उठाए थे। खरगे की नसीहत पर मसूद ने सहमति जताते हुए कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने जो कहा है, वह सही है और उसका पालन किया जाना चाहिए।


feature-top