असम : फर्जी ICSE सर्टिफिकेट से 4,934 दाखिले, तीन गिरफ्तार

feature-top

असम CID ने 10वीं के फर्जी ICSE पास सर्टिफिकेट बनाकर बेचने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इन प्रमाणपत्रों के आधार पर 4,934 छात्रों ने 11वीं में दाखिला लिया था। जांच में 94 गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों की भूमिका सामने आई है। नगांव में सबसे अधिक 1,288 संदिग्ध दाखिले मिले हैं। शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों से दाखिला लेने वाले छात्रों की सीटें रद्द होंगी। ASSEB ने संदिग्ध छात्रों का रजिस्ट्रेशन रोक दिया है।


feature-top