असम : 4,900 से ज्यादा छात्रों के फर्जी ICSE सर्टिफिकेट घोटाले का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार

feature-top

असम में तीन लोगों को एक ऐसे रैकेट के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है, जो 'काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन' (CISCE) के नाम से कक्षा 10 के फर्जी पास सर्टिफिकेट बेच रहा था। ये गिरफ्तारियां CID पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के संबंध में की गई हैं। यह मामला कक्षा 10 की परीक्षा से जुड़े दस्तावेजों को फर्जी तरीके से बनाने और उनके गलत इस्तेमाल की शिकायत मिलने के बाद दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मोरीगांव जिले के जागीरोड के भरत गौर, बारपेटा जिले के दीप कुमार सरकार और अभयपुरी के उत्पल दास के रूप में हुई है।


feature-top