दंतेवाड़ा : NMDC की L1-L2 भर्ती को लेकर युवाओं का अनिश्चितकालीन आंदोलन

feature-top

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले स्थित किरंदुल और बचेली की NMDC परियोजनाओं में L1-L2 भर्ती परीक्षा की तारीख घोषित करने और स्थानीय बेरोजगारों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर आज (28 नवंबर) से युवाओं का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू हो रहा है। दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर के सैकड़ों युवाओं द्वारा परियोजनाओं में तालाबंदी और कामकाज ठप करने की चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, जिसके तहत एसपी चंद्रमोहन सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालने के साथ ही संवेदनशील इलाकों में सैकड़ों जवानों की तैनाती की गई है। 


feature-top