गुजरात में 900 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य संग्रहालय, 7 गैलरी में दिखेगी इतिहास की झलक

feature-top

वीरता की कहानियों और स्वतंत्रता संग्राम से लेकर महागुजरात आंदोलन और राज्य के भविष्य तक, गुजरात अपने इतिहास और पहचान को नर्मदा जिले के एकता नगर में 900 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एक संग्रहालय में समेटने की योजना बना रहा है। इस संग्रहालय में होलोग्राम, वर्चुअल रियलिटी और इंटरैक्टिव डिस्प्ले जैसी सुविधाएं होंगी।

शनिवार को जारी राज्य सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 'गुजरात वंदना संग्रहालय' में सात गैलरी होंगी, जिनमें राज्य के इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और विकास यात्रा को दर्शाया जाएगा।


feature-top