असम : 29 साल बाद संजय घोष हत्याकांड में ULFA नेता को उम्रकैद

feature-top

असम के सामाजिक कार्यकर्ता संजय घोष के 1997 में हुए अपहरण और हत्या के करीब 29 साल बाद विशेष CBI अदालत ने ULFA नेता फाटिक हाटिमोटा उर्फ पंकज सैकिया को उम्रकैद की सजा सुनाई है। घोष का 4 जुलाई 1997 को माजुली द्वीप से अपहरण किया गया था और उसी रात उनकी हत्या कर दी गई थी। उनका शव आज तक बरामद नहीं हुआ है। इस मामले में दो अन्य आरोपियों को 2003 में उम्रकैद हो चुकी है, जबकि तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनमें ULFA (स्वतंत्र) प्रमुख परेश बरुआ भी शामिल हैं।


feature-top