ज्ञानेश कुमार फिर विपक्ष के निशाने पर, परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ा विवाद

feature-top

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक बार फिर राजनीतिक विवाद के केंद्र में हैं। 30 नवंबर को संसद में पेश होने वाले परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 में CEC या उनके नामित चुनाव आयुक्त को परिसीमन आयोग का पदेन सदस्य बनाने का प्रावधान है। विपक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया है कि इससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार 850 सीटों वाली लोकसभा के परिसीमन के जरिए भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही है। मल्लिकार्जुन खरगे ने भी SIR के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे को उठाते हुए CEC की भूमिका पर सवाल किए हैं। विधेयक के तहत आयोग की अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा या पूर्व न्यायाधीश करेंगे। ज्ञानेश कुमार चाहें तो अपनी जगह किसी अन्य चुनाव आयुक्त को नामित कर सकते हैं। भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया है।


feature-top