INDIA ब्लॉक से अलग होंगे DMK के 22 सांसद, लोकसभा में बदली बैठने की व्यवस्था

feature-top

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को DMK के 22 सांसदों के लिए कांग्रेस और INDIA ब्लॉक से अलग बैठने की व्यवस्था को मंजूरी दे दी। यह बदलाव 30 नवंबर को होने वाले संसद के विशेष सत्र से पहले किया गया है। DMK द्वारा केंद्र के संशोधित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने के बीच यह फैसला सामने आया है। लोकसभा सचिवालय ने कुल 97 सांसदों की सीटों में बदलाव किया है। DMK सांसदों ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर विधेयक के समर्थन की जानकारी दी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि विधेयक का समर्थन भाजपा के साथ राजनीतिक गठबंधन नहीं, बल्कि तमिलनाडु के हितों से जुड़ा नीतिगत फैसला है।


feature-top