परिसीमन विधेयक पर JMM ने नहीं खोले पत्ते, अंतिम फैसला हेमंत सोरेन करेंगे

feature-top

केंद्र के परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधित विधेयकों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने फिलहाल अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है। शनिवार को रांची में हुई पार्टी सांसदों की बैठक में अंतिम फैसला मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख हेमंत सोरेन पर छोड़ दिया गया। पार्टी की प्रमुख मांग है कि लोकसभा सीटों में प्रस्तावित 50% वृद्धि के अनुपात में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित सीटें भी बढ़ाई जाएं। झारखंड की मौजूदा 14 लोकसभा सीटों में पांच ST के लिए आरक्षित हैं। प्रस्ताव के तहत राज्य की सीटें बढ़कर 21 होने का अनुमान है। JMM नेताओं के अनुसार, SC, ST और OBC आरक्षण को लेकर विधेयक में स्पष्टता नहीं है। पार्टी अगले एक-दो दिनों में अपना रुख घोषित कर सकती है।


feature-top