feature-top
छत्तीसगढ़ के मरवाही उपचुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8.15 बजे से जारी है। मतगणना 21 चक्रों में होगी।अभी 10 राउंड पूरे हो चुके हैं। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. केके ध्रुव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 10वें राउंड की समाप्त होने तक भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह के बीच दोगुने मतों का अंतर हो गया है। हालांकि अभी शहरी और जोगी का क्षेत्र मतगणना के लिए बाकी है। 10वें राउंड की मतगणना पूरी होने पर कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. केके ध्रुव 19876 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 40218 और भाजपा उम्मीदवार डॉ. गंभीर सिंह को 20342 वोट मिले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस में जश्न का माहौल शुरू हो गया है। पटाखे चलाने के साथ ही रैली निकाली जा रही है।
feature-top