इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL के 13वें सीजन का फाइनल मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को मुंबई ने 5 विकेट से जीत लिया और रिकॉर्ड पांचवीं बार आइपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। मुंबई के बाद दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसने 3 बार ट्रॉफी जीती है।

feature-top

इस महामुकाबले में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन टीम को पहली गेंद पर बड़ा झटका मार्कस स्टोइनिस के रूप में लगा। हालांकि, दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत के अर्धशतकों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए और मुंबई के खिलाफ जीत के लिए 157 रन का सम्मानजनक स्कोर रखा। 

157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिली, जिसका नतीजा ये रहा कि मुंबई ने 18.4 ओवर में ये पांच विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया

feature-top