feature-top
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रेमिका ने उधार दी हुई रकम की मांग की तो प्रेमी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसे लात_ - घूंसों और डंडे से पीटा। इसके बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को ही पैसों का लालची बता दिया। प्रेमी ने लोन और उधार के नाम पर युवती से 12 लाख रुपए लिए थे। मामला तारबहार थान क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन कॉलोनी निवासी युवती DRM ऑफिस में क्लर्क पद पर कार्यरत है। उसका लवा किशन महंती के साथ प्रेम संबंध था। लवा ने लोन के नाम पर दो बार में 6.75 लाख और 1.75 लाख रुपए लिए। इसके अलावा उसने 3.5 लाख रुपए भी उधार लिए। युवती इस रकम को लवा से धीर-धीरे लौटाने के लिए कह रही थी, लेकिन वह रुपए नहीं दे रहा था। पिटाई के बाद प्रेमिका रोने लगी तो दोबारा पीटा युवती ने 12 नवंबर को लवा से रुपए मांगे। आरोप है कि इसके बाद लवा भड़क गया और कहा कि मुझसे बार-बार पैसे मांगती है, यह कहने के बाद उसने लात-घूंसों और डंडे से अपनी प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान वो युवती को गालियां भी देता रहा। युवती का आरोप है कि लवा ने उसे जमीन पर पटक कर गला भी दबाया। किसी तरह से उसने अपनी जान बचाई। युवती का आरोप है कि 17 नवंबर की शाम करीब 7 बजे वह ऑफिस से लौटी तो लवा घर के गेट पर ही खड़ा था। सहेली की सलाह पर युवती ने तीन दिन बाद दर्ज कराई FIR आरोप है कि प्रेमी युवती का हाथ पकड़कर उसे घसीटता हुआ कमरे में ले गया और मारपीट करते हुए उसके सिर को बार-बार बेड पर पटका। युवती रोने लगी तो प्रेमी ने कहा कि मोहल्ले में सबको मालूम करा दिया कि मैंने रुपए लिये हैं।फिर दोबारा उसने युवती की बुरी तरीके से पिटाई की। घटना के बाद युवती डरकर चुप हो गई। फिर उसने अपनी सहेली को घटना के बारे में बताया तो उसने पुलिस के पास जाने की सलाह दी। इसके बाद युवती ने शुक्रवार देर शाम थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
feature-top