- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- कोरोना अपडेट - कोवैक्सीन कब तक आएगी और कैसे हो रहा ट्रायल
कोरोना अपडेट - कोवैक्सीन कब तक आएगी और कैसे हो रहा ट्रायल
22 Nov 2020
, by: Imran Khan
दरअसल, भारत बायोटेक के प्रेसिडेंट साई प्रसाद ने बताया कि कोवैक्सीन भारत की पहली वैक्सीन है। यह कम से कम 60 प्रतिशत प्रभावी होगी। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ, यूएस एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) और यहां तक कि भारत के सीडीएससीओ ने 50 प्रतिशत प्रभाव की उम्मीद की है। हमने कोवैक्सीन के लिए 60 प्रतिशत लक्ष्य बनाया है।
उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में लक्षित परिणाम के बाद इस पर आगे काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम वैक्सीन जारी करने के लिए विनियामक अनुमोदन के लिए आवेदन करेंगे। हम चौथा चरण भी जारी रखेंगे। इसके अलावा यदि हम परीक्षण के अपने अंतिम चरण में मजबूत साक्ष्य के अलावा प्रभावकारी सुरक्षा डेटा स्थापित कर ले गए तो 2021 की पहली तिमाही में वैक्सीन लॉन्च करने का लक्ष्य है।
बता दें कि हाल ही में भारत बायोटेक ने तीसरे चरण का ट्रायल शुरू कर दिया है। इसमें भारत के 25 केंद्रों पर 26 हजार वॉलंटियर्स पर ट्रायल होगा. ये ट्रायल इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर की साझीदारी में हो रहा है। इन वॉलंटियर्स को अगले साल तक निगरानी में रखा जाएगा, और वैक्सीन के प्रभावों का अध्ययन किया जाएगा।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
