- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- रांची: BMW से कचरा उठवा रहा है शख्स, वजह हैरान कर देगी
रांची: BMW से कचरा उठवा रहा है शख्स, वजह हैरान कर देगी
झारखंड के रांची में एक बेहद ही अलग नजारा देखने को मिला। जहां पर एक शख्स अपनी लग्जरी कार BMW से सड़क पर गिरा कचरा ढोता नजर आया। रांची के एक युवा व्यापारी प्रिंस श्रीवास्तव का अपनी ड्रीम कार में कचड़ा उठाते नजर आना हर किसी को हैरान कर रहा है। दरअसल प्रिंस श्रीवास्तव ने अपने पिता को गिफ्ट देने के लिए बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी। लेकिन कार खरीदने के बाद से वो लगातार परेशान होते रहे।बीएमडब्ल्यू के सर्विस सेंटर पर जाने के बाद भी उनकी यह कीमती लग्जरी कार ठीक नहीं हुई। जिसकी वजह से प्रिंस को काफी परेशान होना पड़ रहा है। इस दौरान प्रिंस को अपनी बीएमडब्ल्यू कार को ठीक करवाने के लिए काफी खर्च उठाना पड़ा। इतना ही नहीं प्रिंस वर्कशॉप मालिक के रवैये से भी काफी परेशान है। इसलिए उन्होंने अपनी दूसरी बीएमडब्ल्यू कार को कचरा ढोने के काम में लगा दिया। प्रिंस ने बताया कि क्रिकेटर ईशान किशन रणजी क्रिकेटर अजातशत्रु की भी ऐसी ही शिकायत है। वो भी अपनी कार को लेकर ऐसी ही परेशानी झेल रहे हैं। कार की सर्विसिंग और रिपेयरिंग से जुड़े काफी दिक्कते हैं बार-बार शिकायत के बाद भी रांची में स्थित सर्विसिंग सेंटर और शो- रूम प्रबंधन की तरफ से कोई भी संतोषजनक एक्शन नहीं लिया गया है। प्रिंस श्रीवास्तव का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वो 29 नवंबर को सबके साथ मिलकर बीएमडब्ल्यू कार में कचड़ा उठाएंगे। प्रिंस इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी जल्द ही खटखटाने वाले हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
