- Home
- टॉप न्यूज़
- इतिहास में 25 नवंबर का दिन
इतिहास में 25 नवंबर का दिन
25 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1667- रूस के उत्तरी कॉकसस क्षेत्र के सेमाखा में आये विनाशकारी भूकंप में 80 हजार लोग मारे गये।
1744 - आस्ट्रिया की सेना ने पराग्वे के यहूदियों के खिलाफ जान लेवा हमले किये और लूटपाट की।
1758 - ब्रिटेन ने फ्रांस के ड्यूक्वीसन किले पर कब्जा किया।
1866 - इलाहाबाद उच्च न्यायालय का उद्घाटन।
1867- अल्फ्रेड नोबल ने डायनामाइट का पेटेंट कराया।
1930 - जापान में एक ही दिन में भूकंप के 690 झटके रिकार्ड किये गये।
1936 - जर्मनी और जापान के बीच कोमिंटन (कम्युनिस्ट इंटरनेशनल) विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर।
1937- फ्रांस की राजधानी पेरिस में विश्व मेले का समापन।
1948 - भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर की स्थापना हुई।
1949 - स्वतंत्र भारत के संविधान पर संवैधानिक समिति के अध्यक्ष ने हस्ताक्षर किये तथा इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
1951 - अमेरिकी प्रान्त अल्बामा में ट्रेन दुघर्टना में 17 लोगों की मौत।
1952 - जार्ज मेनाय आस्ट्रेलियन फुटबाल लीग के अध्यक्ष चुने गये।
1960 - टेलीफ़ोन की एसटीडी व्यवस्था का भारत में पहली बार कानपुर और लखनऊ के बीच प्रयोग किया गया।
1974 - संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव ऊ थांट का बर्मा में निधन।
1998 - पाकिस्तान ने अंधेरे में भी प्रहार कर सकने में सक्षम 'भक्तर शिकन' नामक नव विकसित टैंक-भेदी प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2001 - 'अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद' (आई.सी.सी.) ने भारत को निलंबन की धमकी दी, बेनजीर भुट्टो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से मिलीं।
2002 - लुसियो गुटेरेज इक्वाडोर के राष्ट्रपति निर्वाचित।
2004 - पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के कश्मीर फ़ार्मूले को पाक-कश्मीर समिति ने खारिज किया।
2006 - कोलंबो द्वारा भारतीय पंचायती मॉडल का अध्ययन प्रारम्भ।
2007 - पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो ने लरकाना से अपना पर्चा दाखिल किया।
2008- योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूबालिया ने वैश्विक मंदी के बावजूद भारत का विकास 9% रहने की सम्भावना व्यक्त की। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित व मालेगाँव के अन्य आरोपियों द्वारा एटीएस पर लगाये गये शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के आरोपों के मद्देनज़र माकोका अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से जबाव मांगा। बस्तर ज़िले में नक्सलों के ज़िला पुलिस जवानो को निशाना बनाकर किये गये बारूदी सुरंग हमले में 7 जवान शहीद हुए।
2012 - नाइजीरिया में एक चर्च के पास दो कार बम धमाकों में 11 की मौत, 30 घायल।
2013 - इराक की राजधानी बगदाद के कैफे में धमाके में 17 मरे, 37 घायल।
25 नवंबर को जन्मे व्यक्ति
1982 - झूलन गोस्वामी- भारत की प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर हैं।
1890 - सुनीति कुमार चटर्जी- भारत के प्रसिद्ध भाषाविद, साहित्यकार तथा विद्याशास्त्री।
1898 - देवकी बोस- मशहूर फ़िल्म निर्देशक और संगीत में ध्वनि के जानकार।
1971 - बिप्लब कुमार देब - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1963- अरविन्द कुमार शर्मा- ग्यारहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य।
1969- बिप्लब कुमार देब- त्रिपुरा के राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री हैं।
1953 - राधाकृष्ण माथुर - लद्दाख के प्रथम उपराज्यपाल हैं।
1894 - दीप नारायण सिंह - बिहार के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे
1890 - राधेश्याम कथावाचक - पारसी रंगमंच शैली के हिन्दी नाटककारों में प्रमुख थे।
1879 - टी. एल. वासवानी - प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद और भारतीय संस्कृति के प्रचारक।
1872 - कृष्णजी प्रभाकर खाडिलकर - प्रसिद्ध भारतीय मराठी लेखक व नाटककार थे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
