- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- देश के तीन वैक्सीन सेंटर अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद जाएंंगे पीएम मोदी
देश के तीन वैक्सीन सेंटर अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद जाएंंगे पीएम मोदी
कोरोना महामारी के बीच इस बीमारी से बचाव के लिए वैक्सीन बनने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को पुणे,अहमदाबाद और हैदराबाद का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 टीके से जुड़े कार्यों का जायजा लेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इन केंद्रों का दौरा करेंगे और वह वैज्ञानिकों के साथ चर्चा कर अपने नागरिकों के टीकाकरण के लिए तैयारियों, चुनौतियों और प्रयासों का खाका तैयार करने के संबंध में जानकारी हासिल करेंगे.
पीएमओ ने ट्वीट किया,'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को टीका विकास और विनिर्माण प्रक्रिया की व्यक्तिगत समीक्षा के लिए तीन शहरों की यात्रा पर जाएंगे। वह अहमदाबाद में जाइडस कैडिला पार्क, हैदराबाद में भारत बायोटेक और पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया जायेंगे।
गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बताया कि मोदी अहमदाबाद के पास प्रमुख दवा कम्पनी "जाइडस कैडिला" के संयंत्र का दौरा करेंगे और वहां विकसित किए जा रहे कोविड-19 के टीके बारे में जानकारी हासिल करेंगे। जाइडस कैडिला' का संयंत्र अहमदाबाद शहर के पास चांगोदर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। दवा बनाने वाली कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि कोविड-19 के संभावित टीके का प्रथम चरण का परीक्षण पूरा हो गया है और दूसरे चरण का परीक्षण अगस्त में शुरू किया गया था।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब पुणे पहुंचेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद से लगभग 50 किलोमीटर दूर हकीमपेट वायुसेना अड्डे' पहुंचेंगे।जहां वह कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कम्पनी "भारत बायोटेक'*और आईसीएमआर के केंद्र का दौरा करेंगे. यहां कोविड-19 टीके का तीसरे चरण का ट्रायल जारी है।
अधिकारी ने बताया कि इस केंद्र में एक घंटा रुकने के बाद प्रधानमंत्री दिल्ली रवाना हो जायेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
