- Home
- टॉप न्यूज़
- बस्तर
- सुकमा (ब्रेकिंग) : 1 जवान शहीद, 9 का इलाज जारी, नक्सलियों ने किया जवानों पर आईईडी से हमला
सुकमा (ब्रेकिंग) : 1 जवान शहीद, 9 का इलाज जारी, नक्सलियों ने किया जवानों पर आईईडी से हमला
29 Nov 2020
, by: Jerome Fernandez
सुकमा । जिले में नक्सलियों ने कोबरा 206 बटालियन के जवानों पर आईईडी से हमला किया है। इस हमले में असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव शहीद हो गए हैं, जबकि 9 CRPF जवानों के जख्मी होने की खबर मिली है।
बताया जा रहा है कि ये सभी जवान रात 08:30 बजे के करीब ऑपरेशन से लौट रहे थे, तभी ताड़मेटला इलाके के बुर्कापाल से छह किलोमीटर दूर एक स्थान पर जवान नक्सलियों के निशाने पर आ गए।
घायल सभी जवान कोबरा 206 बटालियन के हैं। बस्तर आईजी ने ‘बस्तर की आवाज’ को बताया की रात में करीब 08.30 बजे की घटना है, जिसमें एक जवान शहीद हो गया है और 9 का इलाज जारी है।
बता दे कि सभी घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से रायपुर लाया गया है, जबकि असिस्टेंट कमांडेंट नितिन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है।
दरअसल, शनिवार को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ताड़मेटला इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान देर रात नक्सलियों द्वारा लगाए गए स्पाइक होल में फंसकर कुछ जवान घायल हो गए हैं। वहीं कुछ के आईईडी की चपेट में आने की सूचना है।
घायल जवानों को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर बुरकापाल, तेमलवाड़ा और चिंतागुफा से ज्वॉइंट ऑपरेशन चलाया गया। देर शाम ताड़मेटला के जंगल में गश्त करते हुए जवान आगे बढ़ रहे थे कि इस दौरान जवान स्पाइक होल व आईईडी की चपेट में आ गये।
इस विस्फोट में 9 जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है। घायल जवानों के रेस्क्यू के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर को रवाना किया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
