- Home
- टॉप न्यूज़
- केरल की विजयन सरकार को झटका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या की होगी सीबीआइ जांच
केरल की विजयन सरकार को झटका, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या की होगी सीबीआइ जांच
केरल की पिनराई विजयन सरकार को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में हाई कोर्ट द्वारा दिए गए सीबीआइ जांच के आदेश को बरकरार रखा है। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। इस मामले में पीड़ित परिजनों और कांग्रेस ने पुलिस पर मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाते हुए सीबीआइ जांच की मांग की थी। इनका आरोप था कि हत्याकांड की साजिश कासरगोड के माकपा नेता ने रची थी।
इस कृत्य के बाद राज्य सरकार पर विपक्षी दलों के हमले हुए थे तेज
विजयन सरकार ने एकल पीठ के फैसले के खिलाफ खंडपीठ का दरवाजा खटखटाया था। खंडपीठ ने भी एकल पीठ के सीबीआइ जांच के आदेश को बरकरार रखा था। इस कृत्य के बाद राज्य सरकार पर विपक्षी दलों के हमले तेज हो गए थे। वह सवालों के घेरे में आ गई थी। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल अब भी राज्य सरकार को इस मुद्दे पर घेरते रहते हैं।
बता दें कि पिछले साल 17 फरवरी को कांग्रेस कार्यकर्ता क्रु पेश और शारथ लाल की कासरगोड जिले में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में स्थानीय माकपा नेता पीथांबरन मुख्य आरोपित है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
