- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- सरकार और किसानों में गतिरोध जारी9 दिसंबर को होगी अगली बैठक
सरकार और किसानों में गतिरोध जारी9 दिसंबर को होगी अगली बैठक
केंद्र के कृषि कानूनों के किसान दिल्ली बॉर्डर पर 10वें दिन भी जमे हुए हैं। आज किसानों और सरकार के बीच 5वें दौर की बातचीत चल रही है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल किसानों के साथ बैठक में मौजूद हैं।विज्ञान भवन में हो रही इस बैठक में किसान संगठनों के 40 प्रतिनिधि शामिल हैं।
सरकार और किसान नेताओं में बात अभी बनी नहीं है। किसान नेता शांत बैठ गए हैं और मंत्री आपस में बात करने के लिए बाहर गए हैं। एक पन्ने पर हां या ना यानी यस या नो लिखकर किसान नेता बैठे हैं। विज्ञान भवन में किसान संगठन के नेता बैठक में मंत्रियों के सामने यस या नो प्ले कार्ड लेकर बैठ गए हैं।
- सूत्रों के मुताबिक, किसान संगठनों ने कहा कि हमारे पास एक साल की सामग्री है। सरकार को तय करना है वो क्या चाहती है। किसान नेताओं ने सरकार से कहा कि आप बता दीजिए कि आप हमारी मांग पूरी करेंगे या नहीं।
- पांचवें दौर की वार्ता के दौरान किसान नेता सरकार से बेहद नाराज नजर आ रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार हमारी मांगों पर फैसला ले, नहीं तो हम बैठक से जा रहे हैं।
- ब्रेक के बाद सरकार और किसान नेताओं की बैठक फिर शुरू हो गई है।
- किसान नेताओं ने लंच ब्रेक के दौरान एक बार फिर चर्चा की कि तीनों कानून और एमएसपी का मुद्दा तो सरकार को मानना ही पड़ेगा। इससे कम पर हम नहीं मानेंगे। अभी मीटिंग शुरू नहीं हुई है। अधिकारी और मंत्री अलग से बातचीत कर रहे हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
