- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- गुजरात मे, विश्व के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे - PM मोदी
गुजरात मे, विश्व के सबसे बड़े सोलर प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे - PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 15 दिसंबर को गुजरात के कच्छ का दौरा करेंगे।वह यहां अलग-अलग तीन परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे. प्रधानमंत्री विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल सोलर प्रोजेक्ट का भी भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री कच्छ के मांडवी में लगने वाले डिसेलिनेशन प्लांट का भी भूमि पूजन करेंगे।
दोपहर करीब 12.30 बजे प्रधानमंत्री कच्छ पहुंचेंगे, जहां से वह सफेद रण आएंगे. यहीं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल माध्यम के जरिए खावड़ा में सबसे बड़े रिन्यूएबल सोलर प्रोजेक्ट और डिसेलिनेशन प्लांट का भूमि पूजन करेंगे। प्रधानमंत्री कच्छ के सफेद रण में सनसेट भी देखेंगे, साथ ही यहां आयोजित किए गए सांस्कृति कार्यक्रम का भी आनंद उठाएंगे। शाम 7.30 बजे के करीब पीएम मोदी दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
30 हजार मेगावाट होगी क्षमता
कच्छ के खावड़ा में बनने वाले विश्व के सबसे बड़े रिन्यूएबल सोलर प्लान्ट का भूमि पूजन प्रधानमंत्री करेंगे, उसकी क्षमता 30,000 मेगावाट होगी। इसके अलावा सोलर विंड एनर्जी पार्क में एनटीपीसी 4,750 मेगावाट का सोलर विंड पार्क बनाएगा, जो 9,500 हेक्टेयर जमीन पर तैयार होगा. जबकि डिसेलिनेशन प्लांट कच्छ के मांडवी में बनाया जाएगा, इस प्लान्ट के जरिए समुद्र के खारे पानी को मीठे पीने में तब्दील किया जाएगा. इसकी क्षमता 1,000 लाख लीटर होगी. इस डिसेलिनेशन प्लान्ट के शुरू होने से कच्छ के रण इलाके में पीने के पानी की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
