- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन तैयार, 26 जनवरी से होगा निर्माण
अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन तैयार, 26 जनवरी से होगा निर्माण
दरअसल, धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद की डिजाइन को लेकर शनिवार को हुई बैठक में फाउंडेशन के सभी सदस्यों के साथ आर्किटेक्ट भी शामिल हुए थे। जो लोग बैठक में शामिल नहीं हो सके उन्हें वर्चुअल तरीके से जोड़ा गया। बैठक में मस्जिद निर्माण, अस्पताल, रिसर्च सेंटर, कम्युनिटी किचन और म्यूजियम आदि की डिजाइन पर भी मुहर लगी।
मस्जिद को लेकर शिलान्यास किनके हाथों होगा? निर्माण के चरण किस तरह आगे बढ़ेंगे, इन सभी मुद्दों पर बोर्ड ने काफी हद तक फैसला कर लिया है. लेकिन इसका ऐलान समय आने पर होगा। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ही इसकी देखरेख कर रहा है। मस्जिद के परिसर में मस्जिद और शोध संस्थान के अलावा मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल, सार्वजनिक भोजनालय और कुतुबखाना यानी आधुनिक पुस्तकालय भी बनाने की योजना है।
फाउंडेशन के प्रवक्ता अतहर हुसैन के मुताबिक 5 एकड़ जमीन के केंद्र में 300 बिस्तरों वाला मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल होगा। इसके अलावा जो मस्जिद बनाई जा रही है उसमें एक साथ दो हजार लोग नमाज अदा कर सकते है। मस्जिद का आकार गोल यानी वर्तुलाकार रखा गया है। अगले साल 26 जनवरी से अयोध्या की चौहद्दी में बसे गांव धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।
यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मुहैया कराई गई 5 एकड़ जमीन पर मस्जिद परिसर निर्माण शुरू करने की सारी तैयारियां अंतिम चरण में है। नक्शा भी तैयार कर लिया गया है। अब शिलान्यास की औपचारिकता के साथ मस्जिद परिसर में अन्य भवनों के निर्माण की भी शुरुआत हो जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
