अहमदाबादः रिलायंस इंडस्ट्रीज गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा ज़ू बनाने जा रही है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार से इजाजत भी मिल गई है। दोनों सरकारों से इजाजत मिलने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज 280 एकड़ में दुनिया का सबसे बड़ा ज़ू बनाने जा रही है।

feature-top

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुताबिक, कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस परियोजना को शुरू करने में देरी हुई। हालांकि, अब इसे 2 साल में पूरा कर लिया जाएगा। इस जू को ग्रीन्स जूलॉजिकल, रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन किंगडम' के रूप में जाना जाएगा।

feature-top