पूर्वोत्तर के दौरे पर शाह, बोले- बीजेपी की सरकार के बाद मणिपुर बंद नहीं हुआ
गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के बाद पूर्वोत्तर के प्रमुख राज्य असम के दौरे पर हैं। रविवार सुबह शाह असम के प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर पहुंचे। इस दौरान असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे। मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद वे गुवाहाटी से मणिपुर रवाना होंगे। मणिपुर की राजधानी इम्फाल पहुंचकर अमित शाह कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
मणिपुर में शाह के सिविल सोसाइटी के लोगों से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। वे उसी दिन यानी 27 दिसंबर को ही मणिपुर से दिल्ली लौट आएंगे।
* अमित शाह ने कहा,मुझे पता है कि आप थके हुए हैं और आईएलपी की मांग को भूल गए हैं और फिर 2019 में हमने इसे राज्य को जारी किया है। इससे लोगों को सुरक्षा मिलेगी और पीएम ने उसी के लिए रास्ता निकाला है।
अमित शाह ने कहा,इस एरिया में पहले बाढ़ आती थी लेकिन अब विकास की बाढ़ है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद में कमी आई है और अन्य आतंकी मुख्यधारा में आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी यहां कई बार आए हैं और हर 15 दिनों में कोई एक केंद्रीय मंत्री यहां जरूर आएगा।
* उन्होंने कहा,पहले लोगों को रोजीरोटी की दिक्कत होती थी।बंद हुआ करते थे,जिससे लोगों को परेशानी होती थी. घरों में गैस नहीं होती थी, बच्चों के लिए रोटी नहीं थी। साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों हाथ मजबूत होने चाहिए और नॉर्थ ईस्ट दूसरा हाथ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
