- Home
- टॉप न्यूज़
- इतिहास में 31 दिसंबर का दिन
इतिहास में 31 दिसंबर का दिन
31 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1492 - इटली के सिसली क्षेत्र से 100,000 यहूदियों को निकाला गया।
1600 - ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापनी हुई।
1781 - अमेरिका में पहला बैंक ‘बैंक ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ में खुला।
1802 - पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
मराठा शासक पेशवा बाजीराव द्वितीय अंग्रेजों के संरक्षण में आये।
1861 - चेरापूँजी (असम में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।
1929 - महात्मा गाँधी के नेतृत्व में काँग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
1944 - अमेरिकी राज्य उताह के ओगडन में रेल दुर्घटना में 48 लोगों की मौत।
द्वितीय विश्व युद्ध में हंगरी ने जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1949 - विश्व के 18 देशों ने इंडोनेशिया को मान्यता दी।
1962 - हालैंड ने दक्षिण पश्चिम प्रशांत महासागर में स्थित द्वीप न्यू गिनी को छोड़ा।
1964 - इंडोनेशिया को संयुक्त राष्ट्र से निष्कासित किया गया।
1981 - घाना में सैनिक क्रान्ति द्वारा राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।
1983 - ब्रुनेई को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1984 -
राजीव गाँधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने।
मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीए क्रिकेट जीवन की शुरुआत की। बाद में वे भारतीय टीम के कप्तान भी बने।
1988 - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
1997 - मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
1998 - रूस द्वारा कज़ाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।
1999 - इंडियन एयरलाइंस के विमान 814 का अपहरण कर अफ़ग़ानिस्तान के कंधार हवाई अड्डे ले जाया गया। सात दिन के बाद 190 लोगों की सुरक्षित रिहाई के साथ यह बंधक संकट टला।
2001 - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फ़र्नांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।
2003 - भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
2004 - ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
2005 - सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
2008 - ईश्वरदास रोहिणी को दूसरी बार मध्य प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई।
2014 - चीन के शंघाई शहर में नए साल की पूर्व संध्या पर मची भगदड़ में कम से कम 36 लोग मारे गए और 49 अन्य घायल हो गये।
31 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति
1951 - अरविंद गणपत सावंत - भारतीय राजनीतिज्ञ, जो मुंबई से शिवसेना के नेता हैं।
1940 - त्रिदिब मित्रा - बांग्ला साहित्य के 'भूखी पीढ़ी' आंदोलन के प्रख्यात कवि थे।
1925 - श्रीलाल शुक्ल - व्यंग्य लेखन के विख्यात साहित्यकार।
1866 - कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1738 - लॉर्ड कॉर्नवॉलिस - फ़ोर्ट विलियम प्रेसिडेंसी के गवर्नर-जनरल रहे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
