- Home
- टॉप न्यूज़
- इतिहास में 1 जनवरी का दिन
इतिहास में 1 जनवरी का दिन
1 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1515 - यहूदियों को आॅस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित किया गया।
1651 - चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने।
1600 - स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।
1664 - छत्रपति शिवाजी ने सूरत अभियान शुरू किया।
1785 - 'डेली यूनिवर्सल रजिस्टर' (टाइम्स आॅफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ।
1808 - अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।
1862 - 'भारतीय दंड संहिता' लागू किया गया।
1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
1880 - देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।
1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
1915 - महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने 'केसर-ए-हिंद' से सम्मानित किया।
1928 - अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।
1949 - कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।
1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
1955 - भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1971 - टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।
1978 - बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।
1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
1992 -
भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।
डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।
1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
1994 - 'उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता' (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
1996 - सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।
1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
2000 - न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।
2001 -
अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।
कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।
2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को 'गांधी शांति पुरस्कार' प्रदान किये गये, सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
2005 - इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।
2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता 'साफ़्टा' लागू।
2007 - विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।
2008 -
भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।
उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर 'वैट' लागू किया गया।
भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।
2009 - केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया।
उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।
थाइलैंड की राजधानी बैंकाक के एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हुई।
2013 -उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई में 'महात्मा गांधी जनकल्याण समिति' के सचिव अशोक कुमार शुक्ला ने गांधी भवन में एक प्रार्थना कक्ष स्थापित कराया तथा सर्वोदय आश्रम टडियांवा के सहयोग से सर्वधर्म प्रार्थना का नियमित आरंभ कराया।
2013 - अंगोला के लुआंडा में भगदड़ में 10 लोगों की मौत और 120 घायल हुए।
2017- एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का पद संभाला।
2020 - भारत में नए साल के दिन (1 जनवरी, 2020) को कुल 67,385 बच्चों ने जन्म लिया, जो कि विश्व के किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक है। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) के मुताबिक, नए साल में विश्वभर में लगभग 3,92,078 बच्चों ने जन्म लिया।
आईओए ने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बहिष्कार का आह्वान वापस लिया।
रेलवे सुरक्षा बल का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया गया।
वित्त मंत्री ने 102 ट्रिलियन नेशनल इंफ्रा पाइपलाइन योजना की शुरुआत की।
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने परमाणु और अन्तरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों पर लगी रोक हटाई, कहा, 'दुनिया अब एक नया हथियार देखेगी'।
1 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1979 - डिंको सिंह - भारत के सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज़ों में से एक हैं।
1978 - विद्या बालन - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री
1978 - तनीशा - हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री
1975 - सोनाली बेंद्रे - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री
1971 - ज्योतिरादित्य सिंधिया - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र।
1966 - नित्यानंद राय - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1961 - एन. बीरेन सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के मुख्यमंत्री हैं।
1959 - राबड़ी देवी - बिहार की राजनीतिज्ञ तथा लालू प्रसाद यादव की पत्नी हैं।
1953 - सलमान खुर्शीद, राजनीतिज्ञ
1952 - मुकुट मिथी - भारतीय राजनीतिज्ञ और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।
1952 - उदय प्रकाश, हिन्दी कथाकार व उपन्यासकार
1951 - नाना पाटेकर, हिन्दी व मराठी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता
1950 - दीपा मेहता, निर्माता निर्देशक, पटकथा लेखक
1950 - ज्ञानेन्द्रपति - हिंदी के उत्साही, विलक्षण और अनूठे कवि हैं।
1950 - राहत इंदौरी, प्रसिद्ध उर्दू कवि एवं गीतकार।
1948 - फागु चौहान - भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
1944 - के. एल. चिशी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ और नागालैंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं।
1943 - रघुनाथ अनंत माशेलकर - भारतीय वैज्ञानिक हैं।
1941 - असरानी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के ख्याति प्राप्त हास्य अभिनेता हैं।
1937 - काशीनाथ सिंह, प्रसिद्ध उपन्यासकार।
1936 - सतीश प्रसाद सिंह - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा बिहार के मुख्यमंत्री थे।
1936 - शकीला - हिन्दी सिनेमा में सन 1950-60 की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।
1934 - कीर्ति चौधरी - तीसरे सप्तक की एकमात्र कवयित्री
1922 - टी. सैलोओ - उत्तर-पूर्व भारत के मिज़ोरम राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1921 - आर. के. त्रिवेदी - भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त थे।
1920 - मनीराम बागड़ी - समाजवादी विचारधारा के प्रसिद्ध भारतीय नेता।
1920 - मोहम्मद अलीमुद्दीन - मणिपुर के भूतपूर्व तीसरे मुख्यमंत्री थे।
1914 - सरत चन्द्र सिन्हा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और असम के मुख्यमंत्री थे।
1914 - नूर इनायत ख़ान - टीपू सुल्तान की वंशज एक राजकुमारी तथा दूसरे विश्वयुद्ध के समय ब्रिटेन की गुप्तचर थीं।
1914 - अद्वैत मल्लबर्मन, प्रसिद्ध बांग्ला लेखक
1912 - ग़ुलाम मोहम्मद सादिक़ - भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जो जम्मू और कश्मीर के प्रधानमंत्री और फिर बाद में मुख्यमंत्री रहे।
1894 - प्रोफेसर सत्येंद्रनाथ बोस, प्रख्यात भारतीय वैज्ञानिक
1892 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी
1890 - सम्पूर्णानन्द - भारत प्रसिद्ध राजनेता
1885 - शशिभूषण रथ - 'उड़िया पत्रकारिता के जनक' और स्वतंत्रता सैनानी थे।
1875 - हसरत मुहानी - लखनऊ के प्रसिद्ध शायर।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
