- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बिलासपुर में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया तो भड़का दुकानदार; नगर निगम कर्मचारियों को जमकर पीटा
बिलासपुर में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया तो भड़का दुकानदार; नगर निगम कर्मचारियों को जमकर पीटा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दुकान का अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर्मचारियों पर भारी पड़ गई। नोटिस तामील कराने नगर निगम के कर्मचारियों पर दुकानदार ने हमला कर दिया। महिला कर्मचारी को ईंट मारकर घायल कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए निगम के नल प्रभारी को लात-घूंसों से पीटा। दोनों को चोटें आई हैं। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम की ओर से वार्ड 12, मुक्ति दैहानपारा में दुकानदार संजीत कुमार महतो को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था। इसी नोटिस की तामील कराने के लिए नगर निगम के नल प्रभारी धर्मेंद्र साहू अपने महिला कर्मचारी स्टाफ श्रद्धा गौरहा के साथ नोटिस ताकीद कराने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इस पर संजीत महतो भड़क गया और गाली- गलौज करने लगा।अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया मना करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां पड़े सीमेंट की ईंट के टुकड़े को उठाकर महिला कर्मचारी श्रद्धा को मारा। ईंट महिला कर्मचारी के पैर में लगा और खून बहने लगा। यह देख धर्मेंद्र साहू बचाव करने के लिए आए तो उन्हें भी लात-घूंसों से जमकर पीटा। वहां मौजूद राकेश निषाद और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को बचाया। इसके बाद थाने पहुंचकर नल प्रभारी धर्मेंद्र साहू ने मामला दर्ज कराया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
