- Home
- टॉप न्यूज़
- कवर्धा
- धर्मपुरा गांव में बदमाशों ने सतनामी समाज के धर्मस्थल पर आग लगाई
धर्मपुरा गांव में बदमाशों ने सतनामी समाज के धर्मस्थल पर आग लगाई
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के धर्मपुरा गांव में साम्प्रदायिक विवाद फिर भड़क उठा है.। रविवार- सोमवार की दरमियानी रात बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों ने गांव में स्थित सतनामी समाज के धर्मस्थल में आग लगा दी। इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। इस बीच सतनाम पंथ के धर्मगुरु बालदास साहब, युवराज गुरु खुशवंत साहब और राजमहंत संतन दास ने रायपुर में वन मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात की।
इस मुलाकात में धर्मगुरुओं ने आगजनी करने वाले तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें बताया कि सरकार ने आगजनी की इस घटना को मौहम्मद गंभीरता से लिया है। पुलिस और प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है।
इधर प्रशासन ने धर्मपुरा गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया प्रशासन समाज के लोगों की नाराजगी दूर करने की कोशिश कर रहा है। पिछले 27 नवम्बर को धर्मपुरा गांव में के इसी धर्मस्थल से लगे एक सामाजिक भवन को प्रशासन ने अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया था। उसके बाद से ही सतनामी समाज आंदोलित है।
कवर्धा से लेकर राजधानी रायपुर तक प्रदर्शन हुए। गुरु बालदास और दूसरे समाज प्रमुखों से चर्चा के बाद उस विवाद का समाधान हो गया था। प्रशासन ने सतनामी समाज को दूसरी जगह भूमि आवंटित करने को कह दिया था। इस ताजे विवाद ने समाज को बुरी तरह भड़का दिया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
