- Home
- टॉप न्यूज़
- मोदी सरकार का बड़ा एलान, 16 जनवरी से शुरू होगा देशभर में कोरोना का टीकाकरण
मोदी सरकार का बड़ा एलान, 16 जनवरी से शुरू होगा देशभर में कोरोना का टीकाकरण
देश में कोरोना के टीकाकरण को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा एलान किया है। देशभर में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान की शुरुआत होगी। इस दौरान स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। शुरुआत में लगभग 3 करोड़ लोगों में कोरोना का टीका लगाया जाएगा, जो निशुल्क होगा। इसके बाद 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका लगाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है। पहले चरण में जिन बाकी 27 करोड़ लोगों का टीकाकरण होना है, उनका टीकाकरण उसके बाद शुरू होगा।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि 16 जनवरी को भारत कोरोना वायरस से लड़ने में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ गया है। 16 जनवरी से भारत का राष्ट्रव्यापी कोरोना का टीकाकरण अभियान शुरू जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के टीकाकरण में हमारे बहादुर डॉक्टरों, हेल्थकेयर वर्कर्स, सफाई कर्मचारियों सहित फ्रंटलाइन कर्मचारियों को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
