- Home
- टॉप न्यूज़
- कांकेर
- कांकेर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, 3 की मौत,
कांकेर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, 3 की मौत,
13 Jan 2021
, by: Imran Khan
छत्तीसगढ़ के कांकेर में बुधवार तड़के हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सड़क किनारे खड़े ट्रक से पिकअप की टक्कर के चलते हुआ है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक, चरामा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर जैसाकर्रा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप तड़के करीब 4 बजे सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप 4 घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में ही तीन लोगों की मौत हो गई।मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।आशंका जताई जा रही है कि पिकअप चालक को झपकी आने और अंधेरा होने के कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रक नहीं दिखाई दिया होगा। अभी पता नहीं चल सका है कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है या नहीं। फिलहाल रास्ता खुलवाकर यातायात सुचारू कराया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
