रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ भानुप्रताप गुप्ता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। श्री बघेल ने डॉ. गुप्ता के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

feature-top

भाजपा के कद्दावर नेता और पटवा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ भानु प्रताप गुप्ता का सुबह नौ बजे देहावसान हो गया है। उनकी पहचान राजनैतिक दल से कहीं उपर समाजसेवी के रुप में थी। स्थानीय एनएसजी कॉलेज के शासकीयकरण में डॉ गुप्ता की अहम भुमिका उनके प्रशंसक याद करते हैं।

डॉ भानु प्रताप गुप्ता का अंतिम संस्कार भाटापारा में दोपहर दो बजे किया गया।

feature-top