- Home
- टॉप न्यूज़
- कोरबा
- पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक को डिस्पोजल और चखना न देने पर पीटा
पुलिसकर्मियों ने ढाबा संचालक को डिस्पोजल और चखना न देने पर पीटा
कोरबा - ढाबा संचालक से शराब पीने को लेकर मारपीट करने वाले दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई एसपी अभिषेक मीणा ने की है। निलंबित आरक्षकों के नाम विरेन्द्र पटेल और विजय बंजारे है, जो थाना पसान में पदस्थ थे। दरअसल घटना 14 जनवरी के रात करीब 10 बजे के आसपास की है। 112 के ड्रायवर के साथ दोनों आरक्षक प्रिंस ढाबा शराब पीने पहुंचे थे। इस दौरान आरक्षकों ने ढाबा के संचालक विक्की उर्फ नरेन्द्र जायसवाल से डिस्पोजल मांगकर ढाबे में ही शराब पीने लगे। यह देखकर जब ढाबा संचालक ने शराब पीने से आरक्षकों को मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुये मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़ित संचालक ने इसकी शिकायत पुलिस के उच्च अधिकारियों से की। शिकायत सामने आने के बाद एसपी अभिषेक मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुये दोनों आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
