- Home
- टॉप न्यूज़
- बस्तर
- जगदलपुर (दु पईडील सुपोषण बर) : सर्द सुबह में सैकड़ों ने चलाई सायकिल, जनजागरूकता अभियान में दिखा अपार उत्साह, सांसद बैज और विधायक बेंजाम ने सुपोषित बस्तर के लिए चलाई सायकिल
जगदलपुर (दु पईडील सुपोषण बर) : सर्द सुबह में सैकड़ों ने चलाई सायकिल, जनजागरूकता अभियान में दिखा अपार उत्साह, सांसद बैज और विधायक बेंजाम ने सुपोषित बस्तर के लिए चलाई सायकिल
18 Jan 2021
, by: Jerome Fernandez
जगदलपुर | बस्तर से कुपोषण को मात देने और सुपोषित बस्तर की कल्पना को साकार करने के लिए आज सुप्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात से मिचनार तक सायकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली को सांसद दीपक बैज ने हरी झंडी दिखाई। बैज के साथ ही विधायक राजमन बेंजाम भी इस सायकिल रैली में शामिल हुए।
इस जनजागरूकता रैली में लोगों का अपार उत्साह दिखा। रैली में साढ़े तीन साल के बच्चे से लेकर 74 साल के बुजुर्ग तक ने शामिल हुए। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। यह सायकिल रैली तीन अलग वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें प्रारंभिक श्रेणी के साईकिल चालकों ने तामड़ा घुमर जलप्रपात तक सायकिल चलाई। वहीं मध्यम श्रेणी के चालकों ने मिचनार तक आसान रास्ते पर सफर किया और दक्ष सायकिल चालकों ने कठिन रास्तों से मिचनार तक अपना सफर तय किया।
सुपोषित बस्तर का सपना होगा साकार
सांसद बैज ने दु पईडील सुपोषण बर कार्यक्रम को मिल रहे अपार जनसमर्थन से उत्साहित दिखे। उन्होंने कहा कि इस सर्द सुबह में बड़ी संख्या में लोंगो की एकजुटता बताती है कि कुपोषण रूपी दानव को मात देने के लिए लोगों में बहुत अधिक उत्साह है और यह अभियान निश्चित रूप से सफल होगा।
पुलिस अधीक्षक ने किया रॉक क्लाइम्बिंग
रॉक क्लाइम्बिंग, वाटर रैपलिंग और चित्रकोट जलप्रपात पर साहिसिक खेल का भी आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा ने यहां रॉक क्लाइम्बिंग की।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
