- Home
- टॉप न्यूज़
- इतिहास में 18 जनवरी का दिन
इतिहास में 18 जनवरी का दिन
18 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
2020 - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के नए अध्यक्ष चुने गये। उन्होंने विपक्षी बीवीपी राव को 34-18 वोटों के अंतर से हराया।
2009 -
'द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग' ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।
सौरभ गांगुली को 'बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन' ने सोने के बैट से सम्मानित किया।
2008 - जॉर्ज क्लूने को संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।
मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।
पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के उग्रवादी नेताओं ने अपने समर्थकों से राजधानी इस्लामाबाद पर कब्ज़ा करने का आहवान किया। दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।
2007 - विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ़्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2005 -
सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।
तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।
2004 - भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।
2003 - लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।
2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी, कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।
पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2001 - लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
1997 - 'नफीसा जोसेफ़' 'मिस इंडिया' बनीं।
1989 - चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1987 - लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।
1986 - दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।
1976 - फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1974 - इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।
1973 - अमेरिका और उत्तर वियतनाम में शांति समझौते का पाठ तैयार करने के लिए वार्ताकारों की बैठक शीघ्र होने की घोषणा की।
1968 - अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1963 - फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1962 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1960 - अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1959 - महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ी।
1954 - फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।
1952 - मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1951 - नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।
1945 - सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1930 - रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1919 - 'बेंटले मोटर्स लिमिटेड' की स्थापना हुई।
1896 - 'एक्सरे मशीन' का पहला प्रदर्शन किया गया।
1866 - 'वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।
1862 - अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।
1782 - अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।
1778 - जेम्स कुक 'हवाई द्वीपसमूह' की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने 'सेंडविच आइलैंड' रखा।
1701 - ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।
1670 - हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।
18 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1985 - मिनिषा लांबा - बालीवुड अभिनेत्री
1978 - लोंगजम थंबो सिंह - मणिपुर के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1978 - अपर्णा पोपट - भारत की सर्वश्रेष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं।
1972 - विनोद काम्बली - क्रिकेट खिलाड़ी।
1959 - आचार्य देवव्रत - हरियाणा में कुरुक्षेत्र के गुरुकुल के प्रधानाचार्य जो गुजरात के राज्यपाल हैं।
1951 - आरिफ़ मोहम्मद ख़ान - भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
1942 - मुहम्मद अली - मुक्केबाज़ का जन्म हुआ।
1935 - वीर बहादुर सिंह - भारतीय राजनेता तथा राजनीतिज्ञ थे।
1927 - सुन्दरम बालचंद्रन - वीणा वादक का जन्म हुआ। / मृत्यु - 1990।
1841 - महादेव गोविन्द रानाडे - महाराष्ट्र के विद्वान् का जन्म हुआ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
