feature-top
जो बाइडेन ने बुधवार को 46 अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। इसी के साथ अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरुआत हो गई। जो बाइडेन के अलावा कमला हैरिस ने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। वो इस पद पर काबिज होने वाली अमेरिका की पहली महिला हैं। शपथ ग्रहण समारोह कैपिटल हिल में हुआ। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश, बिल क्लिंटन और बराक ओबामा समारोह में मौजूद रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिका में ये समारोह हुआ।
feature-top