दंतेवाड़ा : निर्दलीय पार्षद समेत एक कांग्रेस के वार्ड पंच और 08 कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने भाजपा में किया प्रवेश

feature-top
दंतेवाड़ा । भाजपा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी जी के कुशल नेतृत्व , सरलता एवं शालीनता तथा द्वेषमुक्त राजनीती से प्रभावित हो कर आज प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णु देव साय के मौजूदगी में गीदम वार्ड क्रमांक -12 के निर्दलीय पार्षद अवधेश गुप्ता ने कांग्रेस के वार्ड क्रमांक -01 ग्राम गूमड़ा के पंच प्रेमलाल सेठिया समेत अन्य 08 कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ भाजपा में प्रवेश लिया , अन्य भाजपा प्रवेश करने वालो में रसिया राम सेठिया , बलिराम सेठिया ,वीरेंदर यादव , प्रकाश सेठिया , मनोज यादव ,महेश सेठिया ,दीपक नाग ,सन्तु राम देशमुख शामिल है | गौरतलब है की कुछ ही दिन पूर्व कांग्रेस की पार्षद राधा सुराना ने 150 से अधिक कार्यकर्ताओ एवं अपने परिवार के साथ कांग्रेस को छोड़ भाजपा में प्रवेश किया था उसके कुछ वर्ष पूर्व पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना ने भी कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा प्रवेश कर लिया था साथ ही अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के जिला अध्यक्ष ओम सोनी जी ने भी 250 लोगो के साथ हाल ही 10 दिनों पूर्व गीदम सांस्कृतिक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में प्रवेश किया था , विगत कुछ दिनों पूर्व कड़मपाल छेत्र से राजू कड़ती ने और उनके साथ कांग्रेस और सीपीआई के 129 कार्यकर्ताओ ने भाजपा में प्रवेश लिया था | आज भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में 300 लोगो ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी की मौजूदगी में भी भाजपा का दामन थामा | पार्षद अवधेश गुप्ता जी ने बताया की भाजपा की रीती निति , लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शी एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी जी के कुशल व्यव्हार एवं संगठनात्मक सोच से प्रभावित होकर उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ भाजपा में प्रवेश किया | अवधेश ने कहा की भाजपा एक ऐसी पार्टी है जिसमे परिवारवाद एवं बन्धुवाद से हटकर कार्यकर्ताओ को जमीन से शीर्ष तक नेतृत्व करने का मौका मिलता है , उन्होंने बताया की कांग्रेस के लोगो द्वारा उन्हें लोभ एवं प्रोत्साहन दे कर कांग्रेस प्रवेश करने को कहा जाता रहा लेकिन उन्होंने कहा की जो राष्ट्रवादी होते है उनके लिए ये सब बातें मायने नहीं रखती | भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय जी ने पुष्पमाला पहना कर अवधेश एवं उनके साथियो का स्वागत किया तत्पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी जी ने भाजपा का पट्टा पहना कर अवधेश एवं उनके सभी साथियो का स्वागत किया | जहा भाजपा में सशक्तिकरण को लेकर ख़ुशी की लहर है तो वही कांग्रेस नेतृत्व के ऊपर सवाल ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है क्योकि प्रदेश में सरकार होने के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे है जब की कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने सरकार का गुणगान करते नहीं थकते |
feature-top