- Home
- टॉप न्यूज़
- सीएम ने राज्य पुलिस अकादमी का नामकरण नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की
सीएम ने राज्य पुलिस अकादमी का नामकरण नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की
रायपुर:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समारोह में चंदखुरी स्थित राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का नामकरण देश के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के नाम पर करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती की 124वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरा देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है। उनकी 125वीं जयंती पर पूरे साल हम उनका स्मरण करेंगे। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष का रास्ता अपनाया। दुनिया का भ्रमण कर आजाद हिंद फौज की स्थापना की। वे युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उनके स्मरण से ही जोश का संचार हो जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाले पुलिस अधिकारी उनसे प्रेरणा लेकर उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित होंगे।
पुलिस महानिदेशक डी.एम.अवस्थी ने कहा कि राज्य पुलिस अकादमी के मुख्य द्वारा पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर पुलिस अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारी भी कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
