- Home
- टॉप न्यूज़
- इतिहास में 24 जनवरी का दिन
इतिहास में 24 जनवरी का दिन
24 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
2011 - मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।
2010 - वर्ष 2008 के लिए 56वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। फ़िल्म 'अंतहीन' को सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, मराठी अभिनेता उपेंद्र लिमये को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया। श्रीबाला को तमिल फ़िल्म 'नान कादाउद' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार के लिए चुना गया। फरहान अख्तर की फ़िल्म 'रॉक ऑन' को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फ़िल्म के राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
2008 -
उत्तर प्रदेश में 'सैनिटेशन पॉलिसी' के लिए 'टास्क फोर्स' गठित हुई। पूर्व थल सेना अध्यक्ष जे.जे. सिंह को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया।
अफ़ग़ानिस्तान की एक अदालत ने एक पत्रकार को इस्लाम का अपमान करने के मामले में सज़ा-ए-मौत की सज़ा सुनाई। पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी वजीरिस्तान में अफ़ग़ान सीमा के निकट आतंकवादियों के साथ भीषण संघर्ष में तीन इलाकों को मुक्त कराया।
2007 - रूस एवं भारत के बीच एटमी रिएक्टर बनाने हेतु समझौता हुआ।
2005 -
आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।
गणतंत्र दिवस समारोह 2005 के मुख्य अतिथि भूटान नरेश जिग्मे सिंघे वांगचुक भारत पहुँचे।
2003 -
उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत।
भारत और फ्रांस के बीच प्रत्यर्पण संधि।
2002 -
संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान इस्लामाबाद पहुँचे, भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्ता की पुन: पेशकश की, एनरान के अध्यक्ष केनेथ ली ने इस्तीफ़ा दिया।
भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।
2001 - जैव सुरक्षा संधि पर भारत के हस्ताक्षर, जोसेफ काबिला के राष्ट्रपति बनने पर संसद की मंजूरी।
2000 - चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।
1996 - सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
1993 -
सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
सोमालिया में अमेरिकी सैनिकों के साथ संघर्ष में तीन व्यक्ति मारे गये और अनेक घायल हो गये।
1991 - लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।
1989 - पेरू में सोने की खान में एक सौ से अधिक श्रमिक फँस गये।
1979 - अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1973 - अमेरिका ने वियतनाम युद्ध बंद होने के साथ लाओस और कंबोडिया में भी युद्धबंदी का ऐलान किया गया।
1966 -
एयर इंडिया का बोइंग आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं देश के परमाणु कार्य्रकम के जनक होमी जहांगीर भाभा का निधन हुआ।
1965 - ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन।
1952 - मुम्बई में 'पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म' महोत्सव आयोजित किया गया।
1951 - प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1950 -
जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1939 - चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मरे।
1936 - अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1924 - रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
1857 - कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना।
1839 - चार्ल्स डार्विन रॉयल सोसायटी के फेलो चुने गये।
1824 - रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1556 - चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।
24 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
1945 - सुभाष घई - हिन्दी फ़िल्मों के ख्यातिप्राप्त निर्माता-निर्देशक हैं।
1924- कर्पूरी ठाकुर- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
1914 - शाह नवाज़ ख़ान - 'आज़ाद हिन्द फ़ौज' के अधिकारी थे।
1877 - पुलिन बिहारी दास - महान् स्वतंत्रता प्रेमी व क्रांतिकारी थे।
1826 - ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर - प्रथम भारतीय बैरिस्टर।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
