- Home
- टॉप न्यूज़
- मुख्यमंत्री ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई
मुख्यमंत्री ने बेटियों को राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सभी बेटियों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह दिन नारी शक्ति का प्रतीक है। आज ही के दिन हमें इंदिरा गांधी के रूप में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री मिली थी। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, और सुरक्षित माहौल देने के लिए कृत संकल्पित हैं। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने कदम बढ़ा रही हैं। बेटियों के सशक्तिकरण के साथ हमें उन्हें सुरक्षित और सहज माहौल देने की भी जरूरत है। इसके लिए समाज को अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी बालिकाओं से कहा है कि खूब पढ़ें ,निडर होकर आगे बढ़ें और अपने सपनें साकार करें, राज्य सरकार का सहयोग हमेशा उनके साथ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
