मध्य प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को रामायण की प्रति भेजी है। उन्होंने इसके साथ ही उन्हें सलाह दी है कि वह भगवान राम का विरोध करना छोड़ दें, वरना उनका जयश्री राम हो जाएगा।

feature-top

शर्मा ने रविवार को रामायण की प्रति भेजने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, “दीदी, आपसे प्रार्थना है। जय श्रीम बोलना सीखो…। राम का विरोध करना बंद करो। आपने जो बंगाल की भूमि पर जो राम का अपमान किया है, ये राम का अपमान नहीं…बंगाल के हर नागरिक का अपमान है। ये उस माटी का अपमान है, जहां से क्रांति की अलख जगी थी। जहां से आजादी का स्वर गूंजा था। पूरे देश ने उस स्वर को पकड़ा था। फिर प्रार्थना है दीदी, राम का विरोध तज दो, वरना आप का जय श्रीराम हो जाएगा। मैं आपको रामायण भेज रहा हूं। उम्मीद है कि आप इसे पढ़ेंगी और गर्व से कहेंगी- जयश्री राम।”

feature-top