- Home
- टॉप न्यूज़
- सीएम बघेल आज कांकेर और दुर्ग जिले के दौरे पर, लगभग 342 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम बघेल आज कांकेर और दुर्ग जिले के दौरे पर, लगभग 342 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 जनवरी को कांकेर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कांकेर में जिलेवासियों को लगभग 342 करोड़ रूपए की राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री बघेल 28 जनवरी को दोपहर 12 बजे शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल कांकेर का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात वे 12.40 बजे गोविन्दपुर हायर सेकेण्डरी स्कूल मैदान कांकेर पहुंचेंगे और वहां आमसभा में जैव विविधता पंजी का विमोचन करेंगे तथा वन अधिकार समिति सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे, साथ ही वे विभिन्न विकास तथा निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और हितग्राहियों को सामग्री का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 1.50 बजे गोविन्दपुर स्कूल ग्राउण्ड हेलीपेड कांकेर से हेलीकॉप्टर द्वारा दुर्ग जिले के पाटन के लिए प्रस्थान कर 2.20 बजे दुर्ग जिले के पाटन पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल पाटन के सतनाम भवन में दोपहर 2.25 बजे से आयोजित तहसील स्तरीय गुरू घासीदास जयंती एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात वे अपरान्ह 3.15 बजे पाटन से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3रू35 बजे रायपुर लौट आएंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
