किसान आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 73वें एपिसोड के जरिए देशवासियों से बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने 26 जनवरी को लाल किले पर हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी हुआ है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कृषि को आधुनिक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और अनेक कदम उठा भी रही है।

feature-top

पीएम मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले देश के अलग-अलग हिस्सों में त्योहारों की धूम रही। इन सबके बीच दिल्ली में 26 जनवरी को तिरंगे का अपमान देखकर देश बहुत दुखी भी हुआ है। हमें आने वाले समय को नई आशा और नवीनता से भरना है। हमने पिछले साल असाधारण संयम और साहस का परिचय दिया। इस साल भी हमें कड़ी मेहनत करके अपने संकल्पों को सिद्ध करना है।

मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि इस साल की शुरुआत के साथ ही कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई को भी करीब-करीब एक साल पूरा हो गया है। जैसे कोरोना के खिलाफ भारत की लड़ाई एक उदाहरण बनी है, वैसे ही अब हमारा टीकाकरण अभियान भी दुनिया में एक मिसाल बन रहा है।

feature-top