- Home
- टॉप न्यूज़
- बजट भाषण के दौरान 965.68 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 13,896 के पार, बजट पेश कर रही वित्त मंत्री सीतारमण
बजट भाषण के दौरान 965.68 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 13,896 के पार, बजट पेश कर रही वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट भाषण पढ़ रही हैं। इस दौरान शेयर बाजार में लगातार उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। वित्त मंत्री के भाषण शुरू होते ही सेंसेक्स 596 अंत तक पहुंच गया। उनके भाषण के दौरान बाजार लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है। बजट के दिन शेयर बाजार भारी उछाल के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 406 अंक बढ़कर 46692 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक से ज्यादा उछलकर 13,700 के स्तर से ऊँचे स्तर पर खुला। सुबह 09:20 बजे सेंसेक्स 279.88 अंक की बढ़त के साथ 46,565.65 और निफ्टी 67.60 अंक मजबूत होकर 13,702.20 पर कारोबार कर रहे थे। बजट को देखते हुए बाजार में लगातार हलचल जारी है।
बजट भाषण के दौरान सेंसेक्स 965.68 अंक चढ़कर 47,251.45 के स्तर पर पहुंच गया
11:49 बजे सेंसेक्स 876 अंक उछलकर, 47,161.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा था
बजट भाषण के दौरान एक बार सेंसेक्स 847.94 अंक उछलकर 47,133.71 के स्तर पर कारोबार करते पाया गया
सुबह 11:25 बजे सेंसेक्स 747 अंक उछलकर, 47,033.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा था
सुबह 11:16 बजे बजट पेश करने के वक्त सेंसेक्स 522.23 अंक 1.13 फीसद उछलकर 46,808.00 पर कारोबार कर रहा था
इस दौरान निफ्टी 140.80 अंक 1.03 फीसद बढ़कर 13,775.40 पर कारोबार कर रहा था
सुबह 11:02 बजे वित्त मंत्री के बजट भाषण शुरू होते ही 596 अंत तक गया सेंसेक्स
सुबह 10:48 बजे सेंसेक्स 539.65 (1.17%) की बढ़त के साथ 46,825.42 पर कारोबार कर रहा था
शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे बढ़कर 72.89 के स्तर पर खुला
सुबह 10:16 बजे सेंसेक्स 469.60 अंकों की बढ़त के साथ 46,755.37 पर कारोबार कर रहा था
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
