- Home
- टॉप न्यूज़
- सीएम बघेल असम मे राहुल गांधी के साथ आज से चुनावी जनसभाओं में लेंगे हिस्सा
सीएम बघेल असम मे राहुल गांधी के साथ आज से चुनावी जनसभाओं में लेंगे हिस्सा
असम में विधानसभा चुनाव करीब है। कांग्रेस को मजबूती देने व इस चुनाव में विजय दिलाने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री बघेल के कन्धों पर सौपी गई है। इसी सिलसिले में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम दौरे पर है। विमानतल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कह - वहां चुनाव समीप है, पार्टी की ओर से सभी तैयारी हो गई है, 6 दलों के साथ गठबंधन हुए हैं, और उससे असम की स्थिति में परिवर्तन आएगा, आने वाले समय में निश्चित रूप से कांग्रेस की सरकार आएगी। मुख्यमंत्री बघेल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आज से चुनावी जनसभाओं में भी हिस्सा लेंगे।
असम चुनाव को लेकर राहुल गांधी के साथ चर्चा को लेकर श्री बघेल ने कहा कि इस मामले में बात जरूर हुई थी, असम चुनाव को लेकर वहां कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई। वहीं गठबंधन की जुगलबंदी को लेकर कहा कि अपने-अपने विभागों के कार्यों की जानकारी हमने संगठन को दी है, हमारी उपलब्धियों को हम आम जनता के बीच में लेकर जाएंगे।
केंद्रीय बजट में सेस को लेकर सीएम बघेल ने कहा पेट्रोल-डीजल पर सेस लगा है, यह वापस होना चाहिए। एमपी में गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि हो रही है। आम जनता पर बोझ बढ़ने वाला है, उससे महंगाई बढ़ेगी, सेस लगाए जाने से राज्य पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। साथ ही राज्यों के हक की राशि भी नहीं मिल पाएगी। केवल केंद्र को सेस की राशि मिलेगी, इसलिए ये हानिकारक है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
