इतिहास में 13 फ़रवरी का दिन
13 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1542 - इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।
1575 - फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1601 - लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।
1633 -
इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया।
वैज्ञानिक गैलीलियो गैलीलि अपने मुकदमे के लिए रोम आए।
1688 - स्पेन ने पुर्तग़ाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
1689 - विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
1693 - अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1713 - दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंट कर की गई।
1739 - करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया।
1788 - भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया।
1795 - अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
1820 - फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।
1856 - ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।
1861 - नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।
1880 - थॉमस एडिसन ने एडिसन इफ़ैक्ट पुष्ट किया।
1920 - अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
1931 - नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
1941 - जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 - सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1959 - बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
1961 -
द्वितीय विश्वयुद्ध में मित्र राष्ट्रों ने बुडापोस्ट पर कब्ज़ा किया।
सुरक्षा परिषद ने कांगों में गृहयुद्ध रोकने के लिए बल प्रयोग की स्वीकृति दी।
1966 - सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 - असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
1975 - तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की।
1984 - पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1988 - बांग्लादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए।
1989 - सोवियत सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से हटने शुरू हुए।
1990 - अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
1991 - अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बगदाद में अनेक बंकर नष्ट किए, जिसमें सैकड़ों सैनिक मारे गए।
2000 - बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन।
2001 - अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह 'इरोस' पर पहला मानव रहित यान उतरा।
मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।
2002 - पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार, ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे।
2003 - यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला।
2004 - भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2005 - इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
2007 - उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत।
2008 - पाकिस्तान न कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया।
2009- रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव में 2009-10 के अंतरिम रेल बजट पेश किया। उत्तर प्रदेश विधान सभा ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 12,094 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया।
2010- महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नज़दीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट में पाँच महिलाओं और एक विदेशी नागरिक सहित नौ लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए।
2014 - चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।
13 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति
1995 - वरुण भाटी - भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी हैं।
1879 - सरोजिनी नायडू (भारत कोकिला) - स्वतंत्रता सेनानी (मृत्यु- 1949)
1915 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
1911 - फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ - प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।
1916 - जगजीत सिंह अरोड़ा भारतीय सेना के कमांडर
1944 - ओडूविल उन्नीकृष्णनन - भारतीय अभिनेता (मृत्यु- 2006)
1958 - रश्मि प्रभा - समकालीन कवयित्री
1959 - कमलेश भट्ट कमल - समकालीन कवि
1945 - विनोद मेहरा - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
