सूरजपुर : कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशन में आबकारी अपराधों पर नियंत्रण के लिए जारी अभियान के तहत 23 फरवरी को आबकारी विभाग द्वारा मुखबीर की सूचना पर ग्राम बैजनाथपुर थाना भटगांव निवासी चमरू देवांगन के मकान में दबिश देकर कुल 25 बल्क लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया तथा रिमांड लेकर जेल में दाखिल किया गया।

feature-top

          इस कार्यवाही में प्रशिक्षु आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय प्रभारी वृत्त प्रतापपुर, आबकारी आरक्षक रमेश गुप्ता, दिनेश जायसवाल, नरेंद्र राजवाड़े एवं महिला नगर सैनिक राजकुमारी का सक्रिय योगदान रहा।

feature-top