संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से हो गई। इस क्रम में पहले राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों पर चर्चा करने की मांग को लेकर कांग्रेस के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही फिर से दोपहर 1.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके पहले विपक्ष के हंंगामे के कारण 11 बजे तक फिर दोपहर 1 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित किया गया था। 

feature-top

आज विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने सदन में कहा, 'पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर और 80 रुपये प्रति लीटर है। LPG की कीमतें भी बढ़ गई हैं। एक्साइज ड्यूटी/सेस लगाने से 21 लाख करोड़ की राशि जमा हुई इसके कारण किसानों समेत पूरा देश मुश्किलों का सामना कर रहा है। कार्यवाही की शुरुआत के साथ ही सदन केे अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने कहा, 'राज्यसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर मल्लिकार्जुन का स्वागत करता हूं। वे देश में लंबे समय तक काम करने वाले नेताओं में से एक हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं सभी सदस्यों से सदन में उपस्थित रहने की अपील करता हूं, ताकि यहां होने वाले डिबेट में हिस्सा लेकर वो अपने ज्ञान को बढ़ाएं।

feature-top