- Home
- टॉप न्यूज़
- उरकुरा में अवैध रूप से किये गये शराब भण्डारण का जखीरा बरामद
उरकुरा में अवैध रूप से किये गये शराब भण्डारण का जखीरा बरामद
रायपुर : रायपुर शहर से सटे उरकुरा में पुलिस ने शराब के अवैध रुप से भंडारण किये जाने की गोदाम से 30 लाख रुपये की कीमत की शराब जब्त किया है। यह शराब अवैध रुप से भंडारित की गयी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव के निर्देशन में शराब की तस्करी रोकने पुलिस टीम सक्रिय है। रायपुर पुलिस द्वारा अन्य राज्यों से आने वाले शराब एवं शराब तस्करी करने वालों के संबंध में मुखबीर लगाने के साथ ही सूचना संकलन व अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित किये जा रहे है। 9 मार्च 21 की रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा स्थित एक गोदाम में बहुत अधिक मात्रा में अन्य राज्य की शराब का भण्डारण किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले को सूचना की तस्दीक कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। जिस पर लखन पटले द्वारा स्वयं के नेतृत्व में थाना प्रभारी खमतराई सहित एक विशेष टीम बनाकर उक्त स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान गोदाम के बाहर एक व्यक्ति बोलेरो वाहन में संदिग्ध रूप से बैठा था जो पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर दौड़ा कर पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में शराब की पेटी रखा होना पाया गया। टीम द्वारा व्यक्ति से पूछताछ करने पर उनसे अपना नाम हेमन दास दखानी निवासी तिल्दा नेवरा रायपुर का होना बताया। शराब के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर हेमन दास दखानी द्वारा बताया गया कि वह गोदाम के अंदर रखें शराब की पेटी को बोलेरो वाहन में भरकर ले जाने की तैयारी कर रहा था कि टीम द्वारा गोदाम के अंदर जाकर देखने पर गोदाम में शराब पेटी का जखीरा रखा होना पाया गया। टीम द्वारा शराब भण्डारण करने के संबध में हेमन दास दखानी से वैध दस्तावेज की मांग की गई, परंतु उसके द्वारा टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था एवं शराब भण्डारण करने के संबंध में किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गोदाम को मनीष नामक व्यक्ति से 42,000/- रूपये प्रतिमाह मासिक दर से किराये पर लिया है तथा अन्य राज्यों से शराब मंगाकर गोदाम में रखता है एवं मांग के आधार पर लोगों को शराब की सप्लाई करता है। आरोपी हेमन दास दखानी द्वारा कुछ दिनों पूर्व तिल्दा नेवरा में भी शराब का सप्लाई किया गया था। जिस पर आरोपी हेमन दास दखानी को अवैध रूप से 03 राज्यों का शराब भण्डारण करने पर आरोपी के कब्जे से हरियाणा, गोवा एवं झारखण्ड राज्य निर्मित रॉयल डीलक्स और ब्लू ब्रांड की कुल 500 पेटी अंग्रेजी शराब कीमती लगभग 30,00,000/- (तीस लाख रूपये) एवं शराब परिवहन हेतु प्रयुक्त बोलेरा वाहन को जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
