- Home
- टॉप न्यूज़
- अन्य
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे असम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जाएंगे असम
भारतीय जनता पार्टी के लिए असम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। वह बिश्वनाथ और गोलाघाट जिलों में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।सिंह की इनमें से दो रैलियां गोहपुर में चाय बागानों में होगी।गोहपुर एक ऐतिहासिक स्थान है,जो भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ा हुआ है।
रक्षा मंत्री की एक रैली बिश्वनाथ निर्वाचन क्षेत्र के तहत सदरु टी एस्टेट में और एक अन्य रैली डेफलाघुर टी एस्टेट में संबोधित करेंगे। इस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रमोद बोर्थाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। राजनाथ सिंह की तीसरी रैली गोहपुर में भाजपा उम्मीदवार उत्पल बोरा के लिए होगी, जो असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य रिपुन बोरा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। रक्षा मंत्री गोलाघाट जिले के डेरगांव में एक रैली को संबोधित करेंगे। जहां वह असम में भाजपा के सहयोगी अगप उम्मीदवार भाबेंद्र नाथ भराली के लिए प्रचार करेंगे।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
