- Home
- टॉप न्यूज़
- रायपुर से जगदलपुर जा रही बस पेड़ से टकराई, 2 की मौत, कई घायल
रायपुर से जगदलपुर जा रही बस पेड़ से टकराई, 2 की मौत, कई घायल
15 Mar 2021
, by: Thaneshwar sahu
रायपुर से जगदलपुर जाते वक्त लग्जरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। रायपुर से जगदलपुर के लिए सवार यात्रियों को गंभीर चोटें आई है। वही ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई जिनको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, पायल ट्रैवल्स की बस रायपुर से जगदलपुर जा रही थी तभी रात करीब 12 बजे संबलपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि बस में सवार यात्रियों में अफसुल खान, वेदांत चौरसिया, ममता गांधी,मोहन लाल गांधी, भोजराज निर्मलकर, लापी शर्मा, एमडी फारुख, देवराज मटपोले, कमला गांधी, सत्यनारायण गांधी, देवनारायण ढीमर को चोटे आई हैं, जिन्हें 108 के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका उपचार चल रहा है। बस कंडक्टर और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
