रायपुर- छत्तीसगढ़। रायपुर कैपिटल राउंड टेबल 241 ने किया ट्रेजर हंट का आयोजन। इवेंट में होने वाली आय का सरकारी स्कूलों के विकास में इस्तेमाल किया जाएगा।इवेंट में शामिल होने अलग- अलग वेशभूषा में लोग पहुंचे हैं। गौरव गार्डन में सुबह 6 बजे से ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

feature-top

हीरा ग्रुप इस इवेंट के मुख्य प्रायोजक और एआरबी बियरिंग्स सह प्रायोजक हैं, जो इस आयोजन में इन्होंने अपना पूरा सहयोग दिया है। इस इवेंट के जरिए मिलने वाली राशि का उपयोग कुम्हारी के सरकारी प्राइमरी स्कूल के विकास के लिए किया जाएगा। कुम्हारी में परसदा स्कूल कम विशेषाधिकार प्राप्त बच्चों के लिए है। शिक्षा को सशक्त बनाने RCRT 241 ने पहले ही स्कूल के लिए चार कक्षाओं का एक ब्लॉक बनवाया है।

इवेंट में ज्यादा से ज्यादा प्वॉइंट्स हासिल करने के लिए एक्टिविटीज कराए जा रहे हैं। इनमें क्लूज़ सॉल्व करने के साथ चेकप्वॉइंट्स को आईडेंटिफाई करने होंगे। इवेंट में कैश प्राइज के साथ 4 लाख तक के गिफ्ट और लकी ड्रॉ के जरिए अट्रैक्टिव कैश भी जीत सकते हैं।

feature-top